यौन शोषण के मामले में आरोपी को भेजा गया जेल, पीड़ित महिला की जेठानी ने की थी शिकायत
समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक पंचायत से शशिकांत कुमार नामक शक्स को उक्त गांव की एक विवाहिता के साथ तीन वर्षों से शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पीड़िता की जेठानी ने थाना में आवेदन देकर बताया था की मेरे देवर की पत्नी को शशिकांत कुमार मेरे दरवाजे पर से स्कूटी पर बैठाकर ले जा रहा था। विरोध करने पर जातिसूचक गाली देने लगे। कहा कि हाथ-पैर तोड़ देंगे।
मेरे देवर की पत्नी को अपने जाल में फंसा कर तीन वर्षों से शारीरिक संबंध बनाते आ रहा है। इसके अलावा किश्ती का पैसा दो लाख रुपए की उगाही कर लिया है। इसके बाद शशिकांत के पिता गोपालजी प्रसाद ने भी मेरे दरवाजे पर आकर भद्दी गाली दी और कहा कि मेरे पुत्र के फेर में रहोगी तो तुझे जान से मार देंगे। पुलिस ने बाकरपुर बकरी फार्म से दोनों को थाना लाया और कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

