Bihar

ग्रेजुएट छात्राओं को नीतीश का तोहफा, सीएम बालिका प्रोत्साहन योजना में 700 करोड़ जारी; 1.40 लाख को लाभ

चुनाव से पहले सीएम नीतीश कुमार ने ग्रेजुएट छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के लिए शिक्षा विभाग ने 700 करोड़ की राशि जारी की है। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए है। 700 करोड़ से 1.40 लाख छात्राओं प्रोत्साहन राशि मिलेगी। प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति छात्रा 50 हजार रुपये है।

शिक्षा विभाग ने महालेखाकार को इस संबंध में आवश्यक जानकारी दे दी है। राज्य में पांच लाख से अधिक स्नातक उत्तीर्ण छात्राएं हैं। स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए पोर्टल पर आवेदन लिए जा रहे हैं। अभी तक साढ़े चार लाख से अधिक स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं ने प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितंबर तक है। इसके बाद आधार जांच के बाद इन सभी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जानी है।

2500 करोड़ की जरूरत

शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि आधार जांच के बाद इस माह के अंत तक सभी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का भुगतान हो जाए। हालांकि पांच लाख छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के लिए 2500 करोड़ की जरूरत है, जबकि अभी 700 करोड़ जारी किए गए हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राशि की कमी नहीं होगी। राशि जारी करने के संबंध में वित्त विभाग को प्रस्ताव दिया गया है। किसी संकाय या किसी भी मान्यताप्राप्त शिक्षण संस्थान से स्नातक उत्तीर्ण छात्राएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।

अप्रैल 2018 में शुरू हुई थी योजना

राज्य में स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए प्रोत्साहन योजना अप्रैल 2018 से शुरू हुई थी। तब स्नातक उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को 25-25 हजार रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाती थी। एक अप्रैल 2021 से प्रोत्साहन राशि बढ़ा कर 50 हजार रुपय् कर दी गई है। अब तक लगभग पौने चार लाख स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहन राशि मिली है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

9 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

17 घंटे ago