Samastipur

शहर के होली मिशन हाई स्कूल में हिन्दी साहित्य समागम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में हिन्दी साहित्य समागम का आयोजन किया गया। उद्घाटन निदेशक डा धर्मांश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, उप प्राचार्या अपराजिता पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य डा एसके अहमद ने किया। इसमें होली मिशन हाई स्कूल के काशीपुर, सतमलपुर व दलसिंहसराय के बच्चे अपने अध्यापक के साथ कवि और लेखक के रूप में मंच पर उपस्थिति थे। उन्होंने अपनी कक्षा के हिंदी पाठ्य पुस्तकों के रचनाकारों के रूप में प्रस्तुति देकर आनंदित किया।

संयोजन विद्यालय की अध्यापिका काजल ने किया। जिन्होंने साहित्यिक संवाद और परिसंवाद के माध्यम से बच्चों की रचना और रचनाकारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आनंदमयी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह नवाचार किया गया है। इससे बच्चों में हिन्दी की विशालता व गौरवमयी महिमा को सहजता से समझ सकने की क्षमता का विकासित होगी।

इस कार्यक्रम में बच्चों ने गद्य-पद्य एवं संवाद-परिसंवाद में मीराबाई एवं सूरदास द्वारा रचित उनके पदों की प्रस्तुति से व्रजभाषा, तुलसी दास द्वारा रचित राम-लक्ष्मण-परशुराम संवाद का उसी साज-सज्जा से सुज्जित संवाद-परिसंवाद का काव्य रूप में प्रस्तुति से दी। न्यायाधीश की भूमिका अनिल कुमार वर्मा व अनु मिश्रा ने निभायी।

कार्यक्रम में आकृति, सुहानी लक्ष्मी, गौरी, प्राची, अंशिका राज, नैनसी, तान्या, नन्दिनी अभिनव, रुचि, मानवी, आयुष, केशव, केशव, धर्मेन्द्र, हिमांशु कविता राज, प्रिंस, श्रद्धा, प्रगति वत्स, आसीष, अभिनव आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही. संबोधित करते हुए संस्था के निदेशक डा धर्मांश रंजन ने हिंदी भाषा की व्यापकता का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंदी ऐसी भाषा है जिससे नारी सशक्तिकरण को बल मिल सकता है। प्राचार्य अमृत रंजन ने हिंदी भाषा की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि एकता की जान और भारत की शान है हिंदी। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्राचार्य डा एसके अहमद ने किया। संचालन आयुष, सान्या, पूजा झा आदि ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

9 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

9 घंटे ago

जूट के हस्तशिल्प से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर, समस्तीपुर DDC ने बढ़ाया हौसला; 20 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन

समस्तीपुर : जिले के परतापुर स्थित स्वयं सहायता समूह भवन में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण…

11 घंटे ago

पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का लिया निर्णय, अब ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा हटाने का निर्णय…

19 घंटे ago