समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र के एक गांव से करीब एक माह पूर्व फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने मुंबई के पुणे से बरामद कर लिया। गुप्त सूचना पर हलई पुलिस मुंबई पहुंच कर प्रेमी युगल को बरामद कर थाने लाकर पूछताछ की। बताया जाता है कि युवती ने अपने घर वालों के साथ ही रहने की इच्छा जाहिर की है।
मामले के अनुसंधान कर्ता एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि करीब एक माह पूर्व प्रेमी युगल के फरार होने की सूचना पुलिस को मिली थी। प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले का अनुसंधान शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद उसके मुंबई में होने की सूचना मिली, जहां से पुलिस ने उसे शनिवार को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को युवती ने अपने परिजन के साथ ही रहने की इच्छा जताई है। सोमवार को उसे न्यायालय में बयान के लिये प्रस्तुत किया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…