समस्तीपुर/शिवाजीनगर : प्रखंड अंतर्गत मधुरापुर पंचायत के हिंदुस्तान पोल्ट्री फार्म संचालक मधुरापुर निवासी कन्हैया प्रसाद सिंह के पुत्र सुयश कुमार सिंह ने पशुपति एग्रो बेड प्राइवेट लिमिटेड समस्तीपुर बिहार को आवेदन दिया है। जिसमें दर्शाया गया है कि उनका मुर्गी फार्म संचालन 17 वर्ष पूर्व से चल रहा था उसके बाद चार माह पूर्व पशुपति एग्रोबेट प्राइवेट लिमिटेड के साथ काम कर रहे हैं। जिसमें 20 हजार मुर्गा, जिसका वजन ढाई किलो ग्राम के साइज में था।
भीषण गर्मी के दौरान उसने महिंद्रा कंपनी का 40 केवी का जनरेटर 8 माह पूर्व लिया था जो की स्वचालित लिया था। 15 दिन पूर्व भीषण गर्मी के बीच जनरेटर खराब हो गया था जिसकी शिकायत उन्होंने महिंद्रा कंपनी के टेक्नीशियन पवन कुमार को दिया। उसने आकर जनरेटर को देख उसमें जो यंत्र खराब थी उसको एक-दो दिन में ठीक हो जाने की बात कही। जबकि दो सितंबर तक उपकरण की मरम्मती नहीं हुई। जिसके कारण उनका 20 लाख रुपया की मुर्गी मर गया।
उन्होंने आवेदन में दर्शाया है कि 1 सितंबर की रात बिजली करीब एक बजे से लेकर सुबह 5:00 तक कटी रही। यदि मेरा जनरेटर सही होता तो मुझे 20 लाख रुपए का नुकसान नहीं होता। महिंद्रा कंपनी के पवन टेक्नीशियन, हरीश शर्मा पावर डीजी सर्विस, सुमित कुमार एरिया मैनेजर, अभिषेक कुमार फाइनेंसर रंजीत कुमार झा एजेंट सभी से संपर्क किया गया। करीब 10 लाख दवा, एक लाख मुर्गी दाना, 6 लाख 50 हजार मजदूर एवं अन्य खर्चा 2 लाख 50 हजार कल 20 लाख का नुकसान के बारे में उन्होंने पशुपति एग्रो वेट प्राइवेट लिमिटेड समस्तीपुर को आवेदन दिया है।
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…