Samastipur

समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने 3194 लीटर विदेशी शराब किया बरामद, हाइवा ट्रक से पिकअप पर किया जा रहा था अनलोडिंग

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में स्टेशन के पास स्थित सीमेंट फैक्ट्री के नजदीक एक हाइवा ट्रक और पिकअप वाहन से शराब बरामद की गई। बरामद की गई शराब की मात्रा 3194.410 लीटर आंकी गयी है। इस दौरान एक ट्रक और पिकअप भी जब्त किया गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रक से पिकअप पर शराब की खेप उतराई जा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई की गई। छापेमारी की भनक मिलते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शराब को थाने ले आया। उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाजो की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। जब्त शराब और वाहनों को थाने लाकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

48 मिनट ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

3 घंटे ago

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

20 घंटे ago