Samastipur

समस्तीपुर विद्युत विभाग में पदस्थापित इंजीनियर के पास मॉल, कई शहरों में फ्लैट और जमीन; रेड में EOU को मिले कई कागजात

समस्तीपुर : आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति मामले में समस्तीपुर के विद्युत अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। इस दौरान यूपी के गोरखपुर और वाराणसी में अधीक्षण अभियंता के जमीन खरीदने, समस्तीपुर के शॉपिंग मॉल में निवेश और दानापुर में फ्लैट की सूचना मिली है। ईओयू की टीम ने समस्तीपुर में उनके कार्यालय व आवास, दानापुर स्थित कश्यप ग्रीन सिटी में उनके फ्लैट तथा सीवान में पैतृक आवास सहित तीन ठिकानों को खंगाला।

दानापुर स्थित उनके फ्लैट से जमीन संबंधित कागजात, बीमा के रसीद, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, वाहन के कागजात आदि बरामद हुए हैं। सीवान स्थित एसबीआई में विवेकानंद की पत्नी बॉबी के नाम पर एक लॉकर की भी सूचना प्राप्त हुई है, जिसकी तलाशी ली जानी है। ईओयू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अधीक्षक अभियंता के पास वैध आय से 77.84 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का पता चला है।

ज्ञात स्त्रोतों से 2.74 करोड़ रुपये की आय की तुलना में 4.87 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का पता चला है। जांच के बाद मिले दस्तावेजों का आकलन करने के बाद परिसंपत्तियों में बढ़ोतरी की संभावना है। विवेकानंद मूल रूप से सीवान के रहने वाले हैं। विद्युत अधीक्षण अभियंता विवेकानंद के छह ठिकानों पर छापेमारी में कई अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं। अधीक्षण अभियंता द्वारा एचडीएफसी बैंक में मेसर्स आया इंटर प्राइजेज एवं मेसर्स ग्रेस इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवेलपर्स के नाम पर बैंक खाता खोला गया है।

इसमें उनकी पत्नी बॉबी का पैन कार्ड नंबर जुड़ा हुआ है। इसके अतिरिक्त एचडीएफसी बैंक में ही ललन सिंह और विसर्जन सिंह के नाम से खुले दो बैंक खातों में उनका मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आइडी जुड़ा है। इन बैंक खातों में विवेकानंद के पदस्थापन स्थल से बड़ी मात्रा में नगद व यूपीआई के माध्यम से राशियां जमा करायी गयी है। यह राशि बाद में स्वयं, अपनी पत्नी अथवा खोले गये व्यसायिक प्रतिष्ठान के बैंक खाते में विवेकानंद ने ट्रांसफर की है।

विवेकानंद सीवान के रघुनाथपुर थाना अंतर्गत संठी गांव के मूल निवासी हैं। इसके अतिरिक्त सीवान के रसीदचक में भी इन्होंने एक चार मंजिला मकान खरीद रखा है। विवेकानंद ने वर्ष 2009 में सहायक विद्युत अभियंता के पद पर योगदान दिया। वे सहरसा, दलसिंहसराय, हाजीपुर, मोतिहारी, पूर्णिया, छपरा, रोहतास एवं पटना में भी पदस्थापित रहे हैं।

यहां देखें वीडियों और Subscribe करें YouTube चैनल : 

Avinash Roy

Recent Posts

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

21 मिनट ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

11 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

14 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

14 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

14 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

18 घंटे ago