समस्तीपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-4 स्थित दुधपुरा में शनिवार को सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर 11 केवीए तार ले जाने का ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए डीएम व बिजली कंपनी के पदाधिकारियों से शिकायत करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों का कहना था कि पेयजल आपूर्ति के लिए लगा पानी टंकी के उपर से बिना किसी सहमति व सूचना के बिजली कंपनी के ठेकेदार 11 केवीए तार लगा दिए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह गलत है। ग्रामीण क्षेत्र में घर के सामने बच्चे व बुजुर्ग बैठते है और पशु भी बांधा रहता है बावजूद एचटी वायर ले जाना समझ से परे है।
वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि ई पावर हाउस से जुड़े ताजपुर रोड फीडर नम्बर छह को विस्तारित करने की जांच होनी चाहिए। हमलोगों को जब कर्पूरीग्राम पीएसएस से बिजली सप्लाई मिल रही है तो किसे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शहरी बिजली सप्लाई को ग्रामीण क्षेत्र में लाया जा रहा है। इधर शहर के आजाद चौक, ताजपुर रोड के उपभोक्ताओं का कहना है कि पूर्व में भी इसकी शिकायत बिजली कंपनी के एमडी से की गई थी लेकिन स्थानीय जांच टीम गलत रिपोर्ट दे दी।
भाजपा नेता प्रशांत कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा आरडीएसएस योजना चलायी गयी जिसमे फीडर को छोटा कर लाइन लाॅस को कम करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। लेकिन कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्र में टाउन फीडर ताजपुर रोड फीडर संख्या 6 का विस्तार करीब तीन से चार किमी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल ग्रामीण क्षेत्र में ले जाया जा रहा है। भीषण गर्मी के दौरान फीडर विस्तारित होते ही तीन से चार मेगावाट से भी ज्यादा लोड बढ़ने का अनुमान है। लोगों ने विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल समस्तीपुर शहरी फीडर संख्या 6 को विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल समस्तीपुर ग्रामीण क्षेत्र में विस्तार कर ले जाने के कार्य पर अविलंब रोक लगाते हुए जांच करायी जाए और संलिप्त पदाधिकारी व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…