Samastipur

शिक्षा विभाग के अफसर वीरेंद्र नारायण के ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का मामला, समस्तीपुर में भी रह चुके हैं DEO के पद पर

शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर आज विजिलेंस की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। पटना में पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में टीम छापेमारी के लिए पहुंची। पटना के अलावा पूर्णिया और मुजफ्फरपुर स्थित आवासीय परिसर एवं कार्यालय में भी छापेमारी की जा रही है। वीरेंद्र नारायण समस्तीपुर में भी जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर रह चुके हैं।

3 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति

जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। वीरेंद्र नारायण इस समय तिरहुत प्रमंडल में रीजनल डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे समस्तीपुर, वैशाली समेत अन्य जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारी के पद पर भी रह चुके हैं। वीरेंद्र नारायण पर 3 करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स की हो रही जांच

जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस की टीम अब तक कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स और संपत्ति से जुड़े पेपर की जांच कर रही है। अधिकारियों की माने तो, छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही जल्द ही बरामद संपत्तियों और रकम का पूरा ब्योरा सामने आएगा। बिहार में लगातार विजिलेंस की टीम एक्टिव है और धूसखोर अफसरों पर निशाना साध रही है।

पूरे घर को खंगाल रही टीम

छापेमारी के दौरान तीनों जगहों पर बाहर से आने जाने पर रोक लगा दी गई है। विजिलेंस की टीम पूरे घर को खंगाल रही है। घर में रखे दस्तावेज, कीमती सामान की लिस्ट बनाने में जुटी है। साथ ही घर में रखे लैपटॉप के अलावा अन्य गैजेट्स को भी खंगाला जा रहा है। कहा जा रहा है कि, वीरेंद्र नारायण के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही विजिलेंस की टीम छापेमारी के लिए पहुंची।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

7 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

31 मिनट ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

3 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा पहुंचे DM, ‘बंदी दरबार’ में सुनी कैदियों की समस्याएं, ओपन जिम का किया उद्घाटन

चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…

5 घंटे ago