Bihar

लैंड फॉर जॉब केस में इस तारीख को आएगा फैसला, लालू-तेजस्वी समेत 99 लोग हैं आरोपी

रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को एक बड़ा कदम उठाया। पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने पर कोर्ट ने अपना फैसला 13 अक्टूबर तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। इस मामले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

क्या है पूरा मामला?

सीबीआई का दावा है कि लालू प्रसाद यादव ने अपने रेल मंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरियां देने के बदले जमीन हासिल की थी। सीबीआई ने लालू, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित 99 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आरोप है कि रेलवे में ग्रुप डी की अस्थायी नौकरियां जमीन के बदले दी गईं।

कोर्ट में क्या हुआ?

स्पेशल जज विशाल गोगने की कोर्ट में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। सीबीआई की ओर से विशेष लोक अभियोजक डीपी सिंह ने दावा किया कि उनके पास आरोपियों के खिलाफ चार्ज तय करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। दूसरी ओर, लालू प्रसाद के वरिष्ठ वकील मनींदर सिंह ने जोरदार तरीके से बचाव किया। उन्होंने कहा, ‘यह मामला पूरी तरह से सियासी साजिश है। कोई सबूत नहीं है कि नौकरियां जमीन के बदले दी गईं। जमीन खरीदने के लिए पैसे दिए गए थे और सभी लेन-देन पारदर्शी थे।’

‘न कोई सिफारिश, न कोई भ्रष्टाचार’

लालू के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि नौकरियों के लिए कोई नियम तोड़ा नहीं गया। उन्होंने कहा, ‘लालू प्रसाद ने किसी भी उम्मीदवार के लिए सिफारिश नहीं की। रेलवे के किसी भी जनरल मैनेजर ने यह नहीं कहा कि उनकी लालू से मुलाकात हुई।’ वकील ने यह भी जोड़ा कि सिर्फ लालू को ‘मास्टरमाइंड’ कहना काफी नहीं है, बिना सबूत के यह आरोप बेबुनियाद है।

राबड़ी देवी के वकील ने भी 28 अगस्त को दलील दी थी कि जमीन खरीदने के लिए राबड़ी ने पैसे दिए थे और यह कोई अपराध नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जमीन खरीदना और नौकरी देना, ये दो अलग-अलग मामले हैं। इनके बीच कोई संबंध नहीं है।’ सीबीआई ने अपनी दलीलें पूरी कर ली हैं और अब कोर्ट 13 अक्टूबर को यह तय करेगा कि आरोपियों पर चार्ज तय होंगे या नहीं। इस मामले में 99 लोग आरोपी हैं और सभी की नजर कोर्ट के अगले कदम पर टिकी है। क्या यह मामला लालू परिवार के लिए नई मुश्किल खड़ी करेगा, या फिर वे इस बार भी सियासी तूफान से बच निकलेंगे? यह तो वक्त ही बताएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

11 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

13 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

19 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

19 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

20 घंटे ago