समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर स्थित बलान नदी में रविवार को स्नान करने गई एक पाँच वर्षीय बच्ची के डूबने की दुखद घटना सामने आई है। डूबी हुई बच्ची की पहचान चक नवादा वार्ड संख्या-6 निवासी मोहम्मद आरिफ की 5 वर्षीय पुत्री रिफत प्रवीण के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि रिफत प्रवीण अपने घर के पास की दो-तीन बच्चियों के साथ नदी में स्नान करने गई थी। स्नान करने गई बाकी दोनों बच्चियाँ तो घर लौट आईं, लेकिन रिफत वापस नहीं लौटी।
जब परिजन खोजबीन करते हुए नदी किनारे पहुँचे तो बच्ची के कपड़े किनारे पर मिले, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम और ग्रामीणों ने देर शाम तक नदी में बच्ची की तलाश की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।इधर, इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…