Samastipur

चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर द्वारा मुरियारो में निःशुल्क मेडिकल कैंप का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुरियारो दुर्गा स्थान चौक पर चौक पर चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों को जांच के बाद नि:शुल्क दवा दी गयी। चिकित्सा परामर्श के लिये सुबह से ही मरीजों का जमावड़ा लगना प्रांरम्भ हो गया था। कैंप में मरीजों का पंजीकरण किया गया। तदोउपरांत सभी मरीजों की जांच की गयी।

इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमणि राय ने कहा की चंद्रा आर्थो, ट्रॉमा एंड स्पाइन सेंटर अस्पताल मानव सेवा के नाम पर मेडिकल सेवाएं दे रहा है। इसका मिशन लोकसेवा करना है। इसी मकसद को मुख्य रखते फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इससे पहले भी कई कैंप लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि आज समाज में जोड़ों के दर्द व हड्डियों में कमजोरी आने जैसे लक्षण बढ़ते हैं। रीढ़ की हड्डी व घुटनों के दर्द वाले लोग अधिक पीड़ित हैं। घुटनों की समस्या के कई कारण जैसे चोट लग जाना, यूरिक एसिड, जोड़ों में ग्रीस कम हो जाना, जोड़ जाम हो जोना, कैल्शियम की कमी कारण हड्डियां कमजोर हो जाना। उन्होंने कहा कि हड्डियां कमजोर होने के कारण जल्दी टूट सकती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने शरीर का विशेष ध्यान रखने के लिए अच्छी से अच्छी खुराक का उपयोग करना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

1 घंटा ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

5 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

7 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

7 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

7 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

9 घंटे ago