समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में पदस्थापन के इंतजार में बैठे 8 पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग विभिन्न थानों में की है। इसमें 6 एसआई व 2 एसआई शामिल है। इसमें से एक एसआई पम्मी कुमारी भी शामिल है, जिसे पिछले दिनों एसपी ने कार्य में लापरवाही के आरोप में नगर थाने से निलंबित कर दिया था। उसकी फिर से नगर थाने में पोस्टिंग कर दी गयी है। जारी जिलादेश के अनुसार सभी आठ पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके नवपदस्थापन स्थल पर योगदान देना है।
जारी सूची के अनुसार पुअनि संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से सिंधिया थाना में अनुसंधान इकाई, पुअनि आयशा कुमारी को पुलिस लाइन से जनशिकायत कोषांग पुलिस कार्यालय, पुअनि अजय कुमार गुप्ता को इआरवी बिथान थाना, पुअनि उमेश राम को पुलिस लाइन से मोहनपुर थाना अनुसंधान इकाई, पुअनि सुनील कुमार सिंह को सरायरंजन थाना अनुसंधान इकाई, पुअनि पम्मी कुमारी को नगर थाना अनुसंधान इकाई में, सअनि मनोज पासवान को भी नगर थाना अनुसंधान इकाई व सअनि उदय कुमार को हसनपुर थाना अनुसंधान इकाई भेजा गया है। जिलादेश में कहा गया है कि सभी पदाधिकारी अविलंब अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देंगे और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।
20 जून को नगर थाने से लूटकांड के आरोपी चंदू पासवान के फरार होने के मामले में एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने तत्कालीन ओडी पदाधिकारी एसआई पम्मी तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। अब पम्मी कुमारी की फिर से नगर थाने में पोस्टिंग कर दी गयी है। लेकिन दो महीने से अधिक बीत जाने के बावजूद चंदू पासवान का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी में जुटी हुई है। चंदू पासवान वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव का रहने वाला है। उसका नेटवर्क सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित अन्य जिलों तक फैला हुआ है। समस्तीपुर जिले में मोहिउद्दीननगर, मोहनपुर, मुफ्फसिल और उजियारपुर थाना क्षेत्र से आने वाले कई दुर्दांत अपराधियों के साथ उसकी सांठगांठ है।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…
समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…
पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…