Samastipur

समस्तीपुर : 60 से अधिक हेडमास्टरों की चुनाव ट्रेंनिग में लगी ड्यूटी, अब आगे चार महीने बिना HM के ही चलेंगे स्कूल

फाइल फोटो 

समस्तीपुर : जिले भर के करीब पांच दर्जन से अधिक सरकारी स्कूलों के हेडमास्टरों की ड्यूटी चुनाव प्रशिक्षण में लगा दी गई है। डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश से यह ड्यूटी जिला प्रशिक्षण कोषांग के द्वारा लगाई गई है। ऐसे में चार महीने बिना प्रधानाध्यापक के स्कूल चलेंगे। क्योंकि, चुनाव ट्रेंनिग की शुरुआत मंगलवार से शहर के संत कबीर कॉलेज में की गई है। फेजबाइज ट्रेनिंग लगातार चलनी है। इसके बाद चुनावी ड्यूटी में भी उन्हें लगाया जाना है। ऐसे में, अब आगे चार महीने बिना प्रधानाध्यापक के ही स्कूल चलेंगे।

जिले भर से कुल 238 स्कूलों के हेडमास्टरों और शिक्षकों की ड्यूटी चुनावी ट्रेंनिग में लगी है। जिनमें केवल 60 से अधिक स्कूलों के हेडमास्टर शामिल हैं। बता दें, कि डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी रोशन कुमार के आदेश पर कुछ महीने पूर्व ही डीईओ से चुनावी ड्यूटी के लिए संबंधित कर्मियों व शिक्षकों की लिस्ट मंगा ली गई थी। उन्हीं लिस्ट से हेडमास्टरों व शिक्षकों का अब चुनावी ट्रेंनिग में उपयोग किया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

13 मिनट ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

11 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

11 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

12 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

13 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

20 घंटे ago