समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

अगले 24 घंटे में समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के अन्य जिलों में अच्छी वर्षा की संभावना

IMG 20250913 WA0082

समस्तीपुर : अगले 24 घंटे में उत्तर बिहार में अच्छी वर्षा की संभावना बन रही है। परिस्थितियां अनुकूल रही तो तराई व मैदानी भाग में इसका भरपूर असर दिखेगा। यह आकलन है डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग का। अगले तीन दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान बताया गया है कि आसमान में मध्यम दर्जे के बादल छाये रह सकते हैं। अधिकतर स्थानों पर वर्षा हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना भी जतायी गयी है।

इसके बाद रुक-रुक कर वर्षा होती रह सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश के दौरान तेज हवा चलने का भी अनुमान लगाया गया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी सावधान किया गया है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान के 29-31 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना व्यक्त की गयी है। जबकि न्यूनतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

IMG 20250904 WA0013

paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

इस दौरान आमतौर पर पुरवा हवा चलने की संभावना जतायी गयी है। इसकी औसत रफ्तार 6 से 10 किलो मीटर प्रतिघंटा के बीच रह सकती है। वैसे कुछ जगहों पर पछुआ हवा भी चल सकती है। बताते चलें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.9 कम है।

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaled

IMG 20250204 WA0010

IMG 20250728 WA0000

IMG 20250821 WA0010

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150