Samastipur

आत्मसम्मान सर्वोपरि… रोहिणी आचार्य के तेवर तीखे, क्या लालू परिवार में सब कुछ ठीक है?

बिहार में चुनाव से पहले RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद के परिवार में सब कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है. लालू को किडनी डोनेट करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य के हालिया सोशल मीडिया पोस्ट इस ओर इशारा कर रहे हैं. रोहिणी ने गुरुवार को तेजस्वी की सीट पर संजय यादव के बैठे होने की तस्वीर को रि-पोस्ट करते हुए सवाल उठाया था. हालांकि बाद में उन्होंने इस रि-पोस्ट को हटा लिया. इस पोस्ट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया.

रोहिणी के पोस्ट के बाद RJD के प्रवक्ताओं द्वारा यात्रा में बस के फ्रंट सीट पर और नेताओं के बैठने की तस्वीर भी पोस्ट की गई. खुद रोहिणी ने बाद में दो नेताओं के बस के फ्रंट सीट पर बैठे 2 नेताओं के तस्वीर पोस्ट की.

तेजस्वी की सीट पर बैठे वंचितों की तस्वीर को रोहिणी ने किया पोस्ट

रोहिणी ने लिखा- वंचितों और समाज के आखिरी पायदान पर खड़े वर्ग-समूह को आगे लाना ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू यादव जी के सामजिक-आर्थिक न्याय के अभियान का मूल मकसद रहा है. इन तस्वीरों में समाज के इन्हीं तबके से आने वालों को आगे बैठे देखना सुखद अनुभूति है.

बेखौफी, बेबाकी, खुद्दारी लहू में बहती है…

इसके बाद आज रोहिणी आचार्य ने एक्स पर दो पोस्ट किए. पहली पोस्ट में एक वीडियो है, जिसमें वो स्ट्रेचर पर लेटी है. यह वीडियो तब का है कि जब रोहिणी अपने पिता लालू यादव को किडनी देने के ऑपरेशन थिएटर में जा रही थी. इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- जो जान हथेली पर रखते हुए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का जज्बा रखते हैं, बेखौफी, बेबाकी, खुद्दारी उनके लहू में बहती है.

मैंने बेटी-बहन के तौर पर अपना कर्तव्य निभायाः रोहिणी

वहीं अपने दूसरे पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा- मैंने एक बेटी और बहन के तौर पर अपना कर्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूंगी. मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है, मेरे लिए मेरा आत्म-सम्मान सर्वोपरि है.

रोहिणी आचार्या के सोशल मीडियो पोस्ट

संजय यादव की भूमिका पर उठ रहे सवाल

रोहिणी आचार्य के इन पोस्ट से उनके नाराजगी की चर्चा शुरू हो गई है. रोहिणी की नाराजगी के पीछे सबसे बड़ी वजह तेजस्वी के सलाहकार और RJD के राज्यसभा सांसद संजय यादव की वर्तमान भूमिका को माना जा रहा है. कहा जा रहा है कि संजय तेजस्वी को परिवार से दूर कर रहे हैं.

लालू परिवार में सब ठीक नहीं होने का इशारा

इन सबके बीच रोहिणी का इस तरह खुलकर पोस्ट कर अपने आत्मसम्मान की बात करना लालू परिवार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं होने की तरफ इशारा कर रहा है. अब देखना है रोहिणी की नाराजगी को लालू कैसे संभालते हैं. क्योंकि उनके बड़े बेटे तेज प्रताप पहले ही संजय यादव को कई मौकों पर घेर चुके हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

7 मिनट ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

11 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

12 घंटे ago