पितृपक्ष मेला पर राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू धर्मनगरी गया जी पहुंच गई हैं। उनके साथ बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद हैं। गया एयरपोर्ट पर उनकी आगवानी की गयी जहां से वे सीधे विष्णुपद मंदिर पहुंचीं। राष्ट्रपति पितृपक्ष में अपने पितरों की आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति के लिए पिंडदान करने पहुंची हैं। दोपहर 12 बजे उनका दिल्ली लौटने का प्रोग्राम है। इससे पहले शुक्रवार को रिलायंस समूह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने गया जी पहुंचकर पिंडदान किया। उनके साथ पुत्र अनंत अंबानी भी आए थे।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था को तगड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। गया एयरपोर्ट से विष्णुपद मंदिर तक सुरक्षा घेरे को और मजबूत करने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने मॉक ड्रिल भी किया।
राष्ट्रपति का काफिला गया एयरपोर्ट से 5 नंबर गेट, घुघड़ीटॉड़ बाईपास और बंगाली आश्रम होते हुए विष्णुपद मंदिर पहुंचीं। वापसी भी इसी मार्ग से होगी। इस दौरान संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। सभी मूवमेंट पॉइंट पर मजिस्ट्रेट के साथ सुरक्षा के जवान तैनात रहेंगे।
ट्रैफिक रूट में बदलाव
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर शहर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। निर्धारित मार्ग पर आम वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रखा गया है। दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक, 5 नंबर गेट से सीटी पब्लिक स्कूल तक तथा चांद चौरा से बंगाली आश्रम-घुघड़ीटॉड़ तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गयी है।
संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
पितृपक्ष मेले को लेकर गया जी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। लगातार वीवीआइपी के आगमन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन सतर्क है। गया एयरपोर्ट, विष्णुपद मंदिर सहित प्रमुख स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रशासन ने तय किए वैकल्पिक मार्ग
लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं। बोधगया से आने-जाने वाले लोग फोर लेन गुलहड़िया चक मोड़, चाकंद रेलवे गुमटी, कंडी नवादा, कुकड़ा मोड़, मेहता पेट्रोल पंप और सीटी पब्लिक स्कूल होकर आ-जा सकते हैं। वहीं, चांद चौरा से राजेंद्र आश्रम होते हुए दिघी तालाब मार्ग से आवागमन जारी है।
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी इशांत राज का चयन बिहार जूनियर (अंडर-…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बिहार लौटने वाले यात्रियों की संख्या…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…