Samastipur

आरबी कालेज दलसिंहसराय में प्रधानाचार्य के पद पर डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी ने किया योगदान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : स्थानीय आर बी कॉलेज के नए प्रधानाचार्य के रूप में डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी ने योगदान दिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार ने डॉ. वीरेंद्र को पदभार सौंपा। बताते चलें कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा डॉ. मुकेश कुमार को एपीएसएम कालेज, बरौनी में प्रभारी प्रधानाचार्य हेतु विरमित किया गया है। वहीं डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी को सीएमजे कॉलेज, खुटौना, मधुबनी के प्रधानाचार्य पद से विरमित करते हुए आर बी कॉलेज का प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय में स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वहीं वर्षों बाद महाविद्यालय को स्थायी प्रधानाचार्य मिलने से छात्र-छात्राओं छात्र नेताओं व स्थानीय लोगों में हर्ष है। बधाई देने वाले छात्र नेताओं में कुन्दन यादव, मनीष गौरव, सोनू ऋषिकेश, विशाल कश्यप, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आनंद सिंह, नवनित, धीरज, आलोक गुप्ता, सूरज पाठक समेत अन्य शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

5 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

5 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

5 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

6 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

6 घंटे ago