Samastipur

RB काॅलेज दलसिंहसराय में स्नातकोत्तर में नए विषयों की पढ़ाई शुरू करवाने की मांग को लेकर संयुक्त छात्र मोर्चा के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना शुरू

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : संयुक्त छात्र मोर्चा के पूर्व सूचना अनुसार आर० बी० कॉलेज दलसिंहसराय में रसायनशास्त्र, जीव विज्ञान, हिंदी, भूगोल विषय में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने की भौतिक सत्यापन, इन्फ्रास्ट्रक्चर और संबंधित प्रक्रिया पूर्ण होने के वाबजूद विश्वविद्यालय द्वारा गठित निरीक्षण दल के प्रतिवेदन एवं नई शिक्षण कार्यक्रम समिति तथा विद्वत परिषद द्वारा अनुमोदन के उपरांत भी अभी तक स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू नहीं कराई गई। जिसे इस सत्र से शुरू करने की मांगों को लेकर आज से महाविद्यालय परिसर में संयुक्त छात्र मोर्चा के बैनर तले दर्जनों छात्र – छात्रा धरना पर बैठ गए।

तत्पाश्चात्य प्रधानाचार्य विश्वविद्यालय स्तर की मांग बताते हुए कुलपति महोदय से टेलीफोनिक वार्ता संयुक्त छात्र मोर्चा के नेताओं से कराई, कुलपति महोदय ने आश्वासन देते हुए कहा कि प्राचार्य महोदय को कल पूरी फाईल लेकर विश्विद्यालय बुला रहे है, हमलोग पी०जी० की पढ़ाई शुरू जल्दी ही करा देंगे। लेकिन धरना पर बैठे छात्र नेताओं ने चारो विषय से पी०जी० की पढ़ाई शुरू करने की मांग पूरा होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने पर अडिग है।

वहीं आइसा, SFI, AISF, NSUI, CRJD के छात्र नेताओं ने कहा कि प्रत्येक साल स्नातकोत्तर में नामांकन लेने वाले छात्रों की संख्या बढ़ रही है लेकिन स्नातकोत्तर की पढ़ाई सीमित महाविद्यालयों एवं सीमित सीटों पर ही होती है। जबकि सरकार छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने की ढोल पीट रही है। लेकिन पी०जी० की पढ़ाई के अनुमोदन के वाबजूद पी०जी० की पढ़ाई शुरू नहीं काराई जा रही है। इससे स्थानीय छात्र – छात्राओं में आक्रोश व्यापत है।

वहीं धरना में कुंदन यादव, उदय कुमार, नवनीत कुमार, धीरज कुमार, राजन वर्मा, गुलशेर, सूरज पाठक, दीपक कुमार, नितीश राणा, गौतम कुमार, मनीष कुमार, विशाल कश्यप, विवेक विराट, भरत, सुजीत, आदर्श, ललन यादव, सुनील कुमार सिंह सहित अन्य शामिल थे।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

48 मिनट ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

1 घंटा ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

2 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

2 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

3 घंटे ago