समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : प्रखंड के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत स्थित रघुनन्दन सेठ उच्च विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान के किनारे-किनारे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम के तहत सैकड़ों पौधे लगाए गए। इस अवसर पर वन क्षेत्र रोसड़ा की देखरेख में छायादार, बहुमूल्य एवं पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने वाले पौधों का रोपण किया गया। साथ ही बच्चों के बीच भी पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व वन विभाग के वनरक्षी विश्वबंधु कुमार ने किया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि पर्यावरण सेवी रामनाथ सिंह तथा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज कुमार सहित सर्वेश कुमार, चंदन कुमार जयसवाल, जूही कुमारी, अवधेश कुमार, अंकित कुमार, विट्टू कुमार, आशाना प्रिया, किरण कुमारी, दीप कमल, विजय कुमार, बीरेंद्र कुमार, नवीन पोदार, सुमन कुमार समीर, निशा कुमारी, कृष्ण कांत राय और प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर पौधारोपण में हिस्सा लिया। इनमें विश्वजीत कुमार, अनुराग कुमार, राहुल कुमार, पियूष कुमार, प्रिया कुमारी, अमृता कुमारी, अंजनी कुमारी, अंजारुल हक, मो. अरमान, प्रीति कुमारी समेत सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल थे।
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…