Samastipur

निर्वाचक सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रेक्षक की उपस्थिति में हुई बैठक, विभिन्न राजनीतिक दलों ने कार्यप्रणाली पर जताया संतोष

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली की ओर से नियुक्त निर्वाचक सूची प्रेक्षक आईएएस अराधना पटनायक ने सोमवार को समाहरणालय सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिवों के साथ बैठक की।

बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के तहत निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन के उपरांत संचालित कार्यों की जानकारी राजनीतिक दलों से ली गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, जनता दल यूनाईटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माले), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एवं आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतिनिधियों ने बताया कि जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक सूची का कार्य संतोषजनक ढंग से चल रहा है और किसी प्रकार की शिकायत नहीं है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों को जानकारी दी कि निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने और हटाने की अंतिम तिथि आज है। जिन मतदाताओं का नाम अभी तक शामिल नहीं हो पाया है, वे अपना दावा/आपत्ति आवेदन संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी या बीएलओ को सौंप सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संवीक्षा तिथि के 10 दिन पूर्व तक निर्वाचक सूची के सतत अद्यतन के तहत आवेदन लिए जाएंगे। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सभी पात्र नागरिकों को अपना नाम निर्वाचक सूची में अवश्य दर्ज कराना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

2 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

3 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago