समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर जीविका निधि में 105 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया। कार्यक्रम दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, वित्त मंत्री सम्राट चौधरी तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे।
समस्तीपुर जिले के समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद शाम्भवी चौधरी, विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विधायक बिरेन्द्र कुमार, जिला पदाधिकारी समस्तीपुर, उपविकास आयुक्त समस्तीपुर सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और जीविका दीदियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने महिला सशक्तिकरण को राष्ट्रीय विकास का आधार बताते हुए स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण साझा लिंक और दूरदर्शन के माध्यम से बिहार के सभी 38 जिलों में किया गया, जिसे जिला, प्रखंड, संकुल और ग्राम संगठन स्तर पर जीविका दीदियों ने उत्साहपूर्वक देखा। समस्तीपुर जिले में भी वर्चुअल माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई। साथ ही, सभी जीविका प्रखंड कार्यालयों और महिला संकुल स्तरीय संघों में कार्यक्रम का आयोजन कर प्रसारण देखा गया।
CCTV का डीवीआर भी उखाड़ ले गये अपराधी, घटनास्थल पर पहुंचे सदर एसडीपीओ-1 समस्तीपुर :…
समस्तीपुर : ताजपुर के एक बड़े कारोबारी के यहां डकैती की योजना बना रहे अपराधियों…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में इस वर्ष…
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…