Samastipur

कालिया नाग तेजस्वी का विनाश करीब; मोदी की मां के अपमान पर नित्यानंद गरजे, सम्राट ने लालू को घेरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के अपमान का मामला एक बार फिर चर्चा में है। उनके लिए अपशब्द के इस्तेमाल वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे वैशाली के पातेपुर में तेजस्वी यादव की सभा का बताया जा रहा है। इस मुद्दे पर सियासी हाहाकार मच गया है। बीजेपी ने तलवार खींच लिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर के सांसद नित्यानंद राय ने कहा है कि तेजस्वी यादव के सत्यानाश का समय आ गया है। उन्होंने राहुल गांधी को भी जिम्मेवार ठहराया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर मोदी जी की मां को गाली दिलवाने का आरोप लगाया है। इससे पहले दरभंगा से पीएम को मां की गाली का वीडियो वायरल हुआ था जिसके लिए बिहार बंद कराया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

रविवार को वैशाली में नित्यानंद राय काफी आहत और आक्रोश में दिखे। उन्होंने तेजस्वी यादव को कंश, कालियानाग, अधर्मी और अपराधी तक कह दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी के सामने उनके गुंडों ने पीएम और उनकी मां को गाली देकर महापाप किया है। बार-बार पीएम को और उनकी माता जी को गाली देकर ये लोग अनर्थ कर रहे हैं। चेहरे पर क्रोध लिए नित्यानंद राय बोले,” तेजस्वी, कंश की तरह तुम्हारा नाश करेंगे। वोटों के वाण से जल्द ही बिहार की जनता तुम्हारा सत्यानाश करेगी। कालिया नाग की तरह विष उगल रहे हो, बिहार की जनता जल्द ही तुमको नाथ देगी। समय निकट है। याद रखो, तुमको चेतावनी दे रहा हूं अधर्मी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं जिन्होंने भारत के शौर्य और स्वाभिमान को ऊंचा किया है। दिन रात देश और बिहार के विकास व समृद्धि के लिए परिश्रम करने वाले पीएम की माता जी को गाली दिलवा रहे हो। बिहार लोकतंत्र की धरती है, राघोपुर से ही तुम्हारा सत्यानाश होगा।”

नित्यानंद राय यहीं नहीं रुके। कहा, “तेजस्वी, पूछो अपने पिताजी से ,रामरथ रोकने चला था इसी राघोपुर की धरती पर लेकिन रोक नहीं पाए। तुमको राघोपुर में ही पछाड़ेंगे। अब पानी सिर के ऊपर से पानी बह रहा है। अब बिहार की जनता समूल नाश करेगी। लालू परिवार ने अपना संस्कार ही बना लिया है गाली देने, जंगलराज और भ्रष्टाचार का। अब तुम्हारा नाश निकट है। बिहार की जनता ने कमर कस लिया है।” इधर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि तेजस्वी यादव की मौजूदगी में प्रधानमंत्री की मां को गाली दी गयी। तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता के द्वारा फिर से पीएम की मां को अपमानित किया गया। इससे साफ होता है कि लालू परिवार यह काम करवा रहा है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतंत्रके के लिए काला अध्याय है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

5 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

8 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago