समस्तीपुर : नगर थाना के नए थानाध्यक्ष बने पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार के लिए शहर की कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती होगी। हाल के दिनों में नगर क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी, चेन स्नैचिंग, मोबाइल छिनतई और घर-दुकानों में चोरी की घटनाओं ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अपराध पर लगाम कसना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। वहीं सूखे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाना भी उनके लिये बड़ी चुनौती होगी।
सूत्रों के अनुसार, अब तक नगर क्षेत्र में केवल एक बार दिन में गश्ती निकलती थी, वह भी दोपहर 12 बजे के आसपास। इस वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था। ऐसे हालात में नए थानाध्यक्ष को शहर में नियमित गश्ती और बैंक व ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना होगा ताकि लूटपाट की किसी संभावित घटना को रोका जा सके।
शहर में बढ़ते अवैध ड्रग्स कारोबार पर रोक लगाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। खासकर नशे की चपेट में आ रहे बच्चों, किशोरों और युवाओं को बचाना पुलिस के लिए एक अहम जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा नगर थाना और कोर्ट हाजत से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी भी उनकी कसौटी साबित होगी।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद रहे हैं। बीते दिनों डीआरएम ऑफिस काली मंदिर चौक के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली थी और फरार हो गए थे। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाना अब नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार की बड़ी चुनौती होगी।
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए गर्व की एक और खबर सामने आई है। मिल्लत…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…