समस्तीपुर/मोरवा : मोरवा प्रखंड क्षेत्र के मोरवा दक्षिणी पंचायत में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंचायत के सरपंच रामबाबू पंडित के पुत्र ओमप्रकाश की मौत बिजली की करंट लगने से हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना बाघी आधारपुर के समीप हुई, जहां ओमप्रकाश किसी काम में जुटा हुआ था।
इसी दौरान अचानक वह बिजली की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और शोक व्यक्त किया। वहीं, जैसे ही यह खबर मोरवा दक्षिणी पंचायत पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। पंचायतवासियों ने बताया कि ओमप्रकाश मिलनसार और मेहनती स्वभाव का युवक था, जिसकी असमय मौत से सभी स्तब्ध हैं।
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…