समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरदीवा वार्ड संख्या-1 में बूढ़ी गंडक नदी में मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरे युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना बीते शनिवार के रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान अगलू सहनी के पुत्र मंजय कुमार के रूप में हुई है। वह गांव के पास स्थित बालू घाट पर मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरा था। इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…