Samastipur

समस्तीपुर: कल से लापता 11 वर्षीय मासूम बच्चे का इकरी के खेत से शव बरामद, गला रेतकर की गई है ह’त्या

समस्तीपुर/बंगरा : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहीमाबाद गांव में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव में इकरी खेत से एक 11 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रहीमाबाद वार्ड संख्या-2 निवासी मंटु साह के इकलौते पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार, आयुष बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद खाना खाकर खेलने निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार को ग्रामीणों ने गांव के ही इकरी खेत में उसका शव देखा। आयुष का गला धारदार हथियार से काटा गया था। शव मिलने की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपित परिवार पर बच्चें को बहला-फुसलाकर ले जाने और खेत में हत्या कर फेंक देने की बात कही जा रही है। इसके बाद मौके पर आक्रोश फैल गया और परिजन शव उठाने से इंकार करते हुए तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

इधर सूचना मिलते ही बंगरा, ताजपुर समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले में संदिग्ध एक किशोर और उसकी मां को हिरासत में लिया है। जावेद की पैंट पर खून के धब्बे पाए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। इधर मौके पर पहुंचे प्रभारी एसडीपीओ-1 आशीष राज ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की छानबीन की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है। काफी मशक्कत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद शव को उठाया जा सका। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

10 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

11 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

17 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

17 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

18 घंटे ago