Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के निदेशक धर्मांश रंजन को मानद डॉक्टरेट की उपाधि

समस्तीपुर : शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के निदेशक धर्मांश रंजन को फ्रैंकफोर्ड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 6 सितम्बर 2025 को प्रदान किया गया। विदित हो कि होली मिशन हाई स्कूल की स्थापना वर्ष 1987 में स्व. रति रंजन प्रसाद द्वारा की गई थी। लगभग चार दशक से यह संस्थान अपनी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और अनुशासन की परंपरा के कारण राज्य में अलग पहचान बनाए हुए है।

पिछले 15 वर्षों से विद्यालय डॉ. धर्मांश रंजन के नेतृत्व और उच्च स्तरीय प्रबंधन में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उनके प्रयासों से न केवल संस्था ने अप्रत्याशित उपलब्धियां हासिल की हैं, बल्कि उच्चस्तरीय शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विश्वसनीयता भी कायम रखी है। डॉ. रंजन विशेषकर समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहे हैं। उनके नेतृत्व में संस्था का विस्तार जिले के विभिन्न क्षेत्रों तक हुआ है। विद्यालय से शिक्षित छात्र-छात्राएं आज देश-विदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago