समस्तीपुर : बेखौफ बदमाशों ने एक घर में घुसकर तांडव मचाया है। बदमाशों ने घर के अंदर गोली चला दी। गोली लगने की वजह से एक बच्चे की मौत भी हो गई है। वारदात समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र की है। यहां ताजपुर थाना क्षेत्र के कस्बे आहर वार्ड संख्या-23 में बदमाशों ने एक घर में घुसकर गोली चला दी। गोली लगने से एक डेढ़ साल का बच्चा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। परिजनों द्वारा उसे आनन फानन में समस्तीपुर सदर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
घटना मंगलवार की देर रात हुई। मृतक बालक कस्बे आहर वार्ड संख्या-23 निवासी अब्दुल समद का नाती बताया जाता है। वह ननिहाल में ही रहता था। घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस मामले की छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, घटना के सही कारण का पता नही चल स्का है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो बाइक पर चार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरन बदमाशो ने करीब पांच राउंड फायरिंग की है।
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…