प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पूर्णिया से बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वह पूर्णिया एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे और चार ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे। साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली वाणिज्यिक उड़ान की शुरुआत भी करेंगे। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री पूर्णिया के सिकंदरपुर (शीशाबाड़ी) में जनसभा को संबोधित करेंगे। गौर हो कि तीन सप्ताह के अंदर प्रधानमंत्री दूसरी बार बिहार आ रहे हैं। 22 अगस्त को वह गयाजी आए थे।
प्रधानमंत्री दिन में 2.20 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 3.30 बजे सभास्थल पर जाएंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री 40 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विक्रमशिला-कटरिया के बीच 2,170 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली रेललाइन का शिलान्यास करेंगे, जो गंगा नदी के पार सीधा रेल संपर्क प्रदान करेगी। 2680 करोड़ से अधिक की लागत वाली कोसी-मेची अंतरराज्यीय नदी संपर्क परियोजना के पहले चरण की आधारशिला रखेंगे।
वहीं, राष्ट्रीय मखाना बोर्ड को भी लॉन्च करेंगे। भागलपुर में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत एसटीपी और आईएंडडी, पूर्णिया में सीमेन उत्पादन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। भागलपुर जिले के पीरपैंती में 3×800 मेगावाट की थर्मल पावर परियोजना का शिलान्यास करेंगे। सुपौल और कटिहार जिले में आईएंडडी और एसटीपी कार्य की आधारशिला रखेंगे। पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए कटिहार, भागलपुर और दरभंगा जिलों में नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 35 हजार ग्रामीण और 5920 शहरी लाभार्थियों को गृह प्रवेश कराएंगे।
इन ट्रेनों को हरी झंडी
अररिया से गलगलिया (ठाकुरगंज) तक नई रेल लाइन का उद्घाटन और इस रेलखंड पर ट्रेन को रवाना करेंगे। साथ ही जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा (अमृतसर) अमृत भारत एक्सप्रेस और जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन भी शुरू करेंगे।
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…
समस्तीपुर : मां की मौत का दर्द अभी आंखों से सूखा भी नहीं था कि…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का…
समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…