Samastipur

DBKN कॉलेज नरहन में SFI की भूख हड़ताल ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : डॉ. ब्रजकिशोर नारायण सिंह (डीबीकेएन) कॉलेज नरहन में स्नातकोत्तर (पीजी) नामांकन की मांग को लेकर एसएफआई के बैनर तले चार दिनों से जारी भूख हड़ताल आखिरकार छात्रों की ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने झुकते हुए घोषणा की कि इस सत्र से हिंदी विषय में पीजी नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वहीं अगले सत्र से प्राचीन भारतीय इतिहास और राजनीतिक विज्ञान की पढ़ाई भी कॉलेज में शुरू होगी।

12 सितंबर से शांतिपूर्ण ढंग से चल रहे इस आंदोलन में चौथे दिन छात्रों की हालत बिगड़ने लगी थी। इसी बीच स्थानीय विधायक व पूर्व एसएफआई जिलाध्यक्ष अजय कुमार हड़ताल स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्राचार्य आदित्य चंद्र झा एवं विश्वविद्यालय कुलसचिव से बात की, लेकिन शुरू में सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला। बाद में विधायक ने सीधे कुलपति से वार्ता की, जिसके बाद छात्रों की मांग मान ली गई।

विधायक अजय कुमार के साथ समाजसेवी अमरजीत ठाकुर, जनौस नेता बबलू कुमार, पियूष कुशवाहा, शिक्षक टीबी सिंह, आशीष दिवाकर, राकेश कुमार समेत कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हड़ताली छात्रों को पीएचसी में भर्ती कराकर इलाज करवाया और फिर हड़ताल समाप्त हुई।

आंदोलन का नेतृत्व छात्र नेता केशव झा ने किया। उन्होंने इसे एसएफआई की “ऐतिहासिक जीत” बताते हुए कहा कि यह संघर्ष लोकतांत्रिक मूल्यों और अनुशासन के साथ आगे बढ़ा। वहीं एसएफआई जिलाध्यक्ष नीलकमल यादव और प्रिंस कुमार ने भी लगातार भूख हड़ताल में शामिल होकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया।

नीलकमल यादव ने कहा कि इस संघर्ष में शिक्षकों, अभिभावकों, पत्रकारों, शिक्षा-प्रेमियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जो समर्थन दिया, वह सराहनीय है। यह जीत केवल डीबीकेएन कॉलेज की नहीं, बल्कि उन सभी छात्रों की है जो बेहतर और सुलभ उच्च शिक्षा के हकदार हैं। एसएफआई ने संकल्प लिया है कि आगे भी छात्रहितों और शिक्षा के अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

3 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

16 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

17 घंटे ago