Samastipur

लोहे की रॉड से प्रहार कर सर फोड़ा, पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी करायी दर्ज

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर वार्ड संख्या-11 निवासी प्रशांत कुमार ने जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में गांव के ही शिवजी यादव, मुकेश कुमार यादव, विकास कुमार, रीता देवी एवं पार्वती देवी को नामजद किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सभी आरोपितों ने साजिश के तहत घर में रखे लोहे के हथियार, खंती, रॉड व पघड़िया अपने-अपने हाथों में लेकर तथा पिस्टल साथ रखकर उसके घर के समीप मोटरसाइकिल रोक ली।

आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए प्रशांत कुमार पर हमला कर दिया। इसी दौरान उसके सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। पीड़ित का सर फट गया और काफी खून बहने लगा। हमलावरों ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसका दाहिना हाथ भी टूट गया। इसी बीच आरोपितों ने उसके गले से लगभग 35 हजार रुपये मूल्य की सोने की हनुमानी चकती भी छीन ली। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच एवं अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

4 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

17 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

17 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

18 घंटे ago