Samastipur

क्राइम मीटिंग में SP सख्त, हिस्ट्रीशीटरों पर नकेल कसने और गश्ती बढ़ाने का आदेश

समस्तीपुर : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्राइम को लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को क्राइम मीटिंग बुलाई। इस क्राइम मीटिंग में एसपी समेत पांचों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अन्य डीएसपी और सभी क्षेत्र के थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में एसपी ने कांड के निष्पादन तथा अपराध नियंत्रण हेतु संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने एवं निरंतर गश्ती करते हुए सघन वाहन चेकिंग करनेे तथा विधि-व्यवस्था एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर संबंधित कांड, वारंट निष्पादन, सीसीटीएनएस, दागी, मद्यनिषेद्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

वहीं क्राइम मीटिंग में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर निरोधात्मक कार्रवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत बीएनएसएस की धारा 126, 129 व 135 के तहत प्रस्ताव एसडीओ कार्यालय भेजने का निर्देश दिया गया। इसके तहत बात-बात पर विवाद करने वाले उपद्रवी तत्वों को चिह्नित कर उनसे बाउंड भरवाया जाएगा। वहीं, गुंडा रजिस्टर में हिस्ट्री शीटर का नाम शामिल करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निर्देश दिया गया कि अधिसूचना जारी होने से पूर्व थानों में लंबित कुर्की वारंट की संख्या को शून्य करना है। इसके लिए हर दिन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। थाने के प्रत्येक पदाधिकारी को वारंट और कुर्की आदेश की जिम्मेवारी सौंपी जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

46 मिनट ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

11 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

12 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago