समस्तीपुर में बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, चक्कर आने के कारण हुआ हादसा
समस्तीपुर/मोरवा : हलई थाना क्षेत्र से गुजरने वाली एनएच-322 (NH 322) पर गुरुवार को सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चकलालशाही चौक के पास हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला की पहचान संपत्तियां देवी के रूप में हुई है। वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रही थी। चकलालशाही चौक पर एनएच-322 के बीच सड़क पर अचानक गिर गई। बताया जा रहा है कि महिला को चक्कर आने के कारण यह हादसा हुआ। घटना की सूचना महिला के परिजनों को दे दी गई है।

