समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर को बेगूसराय पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे तेघड़ा थाना क्षेत्र के बिढ़निया बाजार से पकड़ा। बताया गया है कि वह वहां किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिवा गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर बड़ी वारदात की योजना बना रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की। इसी दौरान किशोर पुलिस को देखकर एक चाय दुकान के पीछे छिपने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस ने सशस्त्र बलों की मदद से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कमर से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तारी के बाद किशोर को विधि सम्मत निरुद्ध कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…
समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…