Samastipur

समस्तीपुर में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची की गई जारी, सभी 10 विधानसभा वाइज आंकड़ा यहां पढ़े

समस्तीपुर : जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को जारी कर दी गई है। यह सूची बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस सूची के अनुसार अंतिम मतदाता सूची में 65 हजार 300 मतदाता ड्राफ्ट सूची से अधिक बढ़े हैं। जिले के दस विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन मंगलवार को सभी विनिर्दिष्ट स्थलों पर कर दिया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी दलों को विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक सूची की हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी सौंपी। इस दौरान जानकारी दी गई कि प्रारूप सूची में पूरे जिले में कुल 28 लाख 61 हजार 275 निर्वाचक थे, जबकि अंतिम सूची में यह संख्या बढ़कर 29 लाख 26 हजार 575 हो गई है। यानी की अभी 65 हजार 300 लोगों के नाम फिर से जुड़े हैं।

इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने वीडियो संदेश भी दिया। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद कुमार और अवर निर्वाचन पदाधिकारी पटोरी राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार, जनता दल यूनाईटेड से मो. अनस रिजवान, राष्ट्रीय जनता दल से सत्यविंद पासवान, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी लिबरेशन) से ललन सिंह, बहुजन समाज पार्टी से अभय कुमार सुमन, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से मो. अफताब आलम, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से उपेन्द्र नाथ तिवारी, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से रामाश्रय महतो और लोक जनशक्ति पार्टी से अनुपम सिंह उपस्थित हुए।

विधानसभा के अनुसार आंकड़ा :

▪️विधानसभा क्षेत्र का नाम : कल्याणपुर

24 जून को मतदाताओं की संख्या : 3,50,694

ड्राफ्ट रोल में मतदाताओं की संख्या : 3,18,427

फाइनल सूची के बाद मतदाताओं की संख्या : 3,23,190


▪️विधानसभा क्षेत्र का नाम : वारिसनगर

24 जून को मतदाताओं की संख्या : 3,48,364

ड्राफ्ट रोल में मतदाताओं की संख्या : 3,14,188

फाइनल सूची के बाद मतदाताओं की संख्या : 3,23,162


▪️विधानसभा क्षेत्र का नाम : समस्तीपुर

24 जून को मतदाताओं की संख्या : 2,91,597

ड्राफ्ट रोल में मतदाताओं की संख्या : 2,63,812

फाइनल सूची के बाद मतदाताओं की संख्या : 2,73,491


▪️विधानसभा क्षेत्र का नाम : उजियारपुर

24 जून को मतदाताओं की संख्या : 3,24,639

ड्राफ्ट रोल में मतदाताओं की संख्या : 3,00,311

फाइनल सूची के बाद मतदाताओं की संख्या : 3,07,873


▪️विधानसभा क्षेत्र का नाम : मोरवा

24 जून को मतदाताओं की संख्या : 2,97,168

ड्राफ्ट रोल में मतदाताओं की संख्या : 2,61,761

फाइनल सूची के बाद मतदाताओं की संख्या : 2,67,430


▪️विधानसभा क्षेत्र का नाम : सरायरंजन

24 जून को मतदाताओं की संख्या : 2,95,294

ड्राफ्ट रोल में मतदाताओं की संख्या : 2,74,212

फाइनल सूची के बाद मतदाताओं की संख्या : 2,81,039


▪️विधानसभा क्षेत्र का नाम : मोहिउद्दीननगर

24 जून को मतदाताओं की संख्या : 2,80,320

ड्राफ्ट रोल में मतदाताओं की संख्या : 2,54,276

फाइनल सूची के बाद मतदाताओं की संख्या : 2,58,318

……………

▪️विधानसभा क्षेत्र का नाम : विभूतिपुर

24 जून को मतदाताओं की संख्या : 2,89,828

ड्राफ्ट रोल में मतदाताओं की संख्या : 2,67,925

फाइनल सूची के बाद मतदाताओं की संख्या : 2,73,894

———

▪️विधानसभा क्षेत्र का नाम : रोसड़ा

24 जून को मतदाताओं की संख्या : 3,54,376

ड्राफ्ट रोल में मतदाताओं की संख्या : 3,23,805

फाइनल सूची के बाद मतदाताओं की संख्या : 3,29,872

———

▪️विधानसभा क्षेत्र का नाम : हसनपुर

24 जून को मतदाताओं की संख्या : 3,13,094

ड्राफ्ट रोल में मतदाताओं की संख्या : 2,82,698

फाइनल सूची के बाद मतदाताओं की संख्या : 2,88,306
———

 

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

45 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago