Samastipur

अब ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकलेंगे तेजस्वी, 16 से 20 सितंबर तक समस्तीपुर समेत इन 10 जिलों को नापेंगे, जानें कब रहेंगे समस्तीपुर

समस्तीपुर : राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में सहभागिता के बाद अब राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर निकलने वाले हैं। उनकी यह यात्रा 16 सितंबर से शुरू होकर 20 सितंबर को समाप्त होगी। इस दौरान वे 10 जिलों का परिभ्रमण करेंगे। राजद का मानना है कि राहुल की यात्रा से ये 10 जिले बिल्कुल अछूते रह गए थे। पांच दिनों की इस यात्रा का उद्देश्य विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद करना है। जहानाबाद से तेजस्वी यात्रा की शुरुआत करेंगे और समापन वैशाली में।

राजद की ओर से संबंधित जिलों के पार्टी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं अन्य नेताओं को यात्रा में सहभागी होने का निर्देश भी जारी कर दिया है। निर्देश में स्पष्ट है कि बिहार अधिकार यात्रा जिन विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी, वहां पर किसी एक जगह तेजस्वी जनसंवाद करेंगे। उल्लेखनीय है कि 17 अगस्त से 30 अगस्त के बीच वोटर अधिकार यात्रा 23 जिलों से होकर गुजरी थी। उस दौरान राहुल के साथ तेजस्वी ने बिहार में 13000 किलोमीटर से अधिक का परिभ्रमण किए थे। समापन के उपलक्ष्य में पटना में एक सितंबर को वोटर अधिकार मार्च निकाला गया था, जिसमें राहुल के साथ महागठबंधन के सभी घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व की सहभागिता रही थी।

तेजस्वी की यात्रा का रूट :

बिहार अधिकार यात्रा जहानाबाद से शुरू होकर नालंदा, पटना, बेगूसराय, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, समस्तीपुर होकर वैशाली में समाप्त होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुपौल के बाद तेजस्वी यादव 19 सितंबर को रोसड़ा की तरफ से जिले में प्रवेश करेंगे। फिर अंगारघाट घाट होते जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। रात्री विश्राम वह समस्तीपुर में ही कर सकते हैं, फिर 20 सितंबर को मोरवा होते हुए वैशाली में जाकर यात्रा को समाप्त करेंगे। हालांकि यह रूट चार्ट अभी संभावित है। इसमें फेरबदल हो सकते है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

8 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

8 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

12 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago