Samastipur

71वीं BPSC परीक्षा में मध्यम से कठिन स्तर के पूछे गए थे सवाल, अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार

समस्तीपुर : शनिवार को बिहार लोक सेवा आयोग, पटना से आयोजित एकीकृत 71 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (पीटी ) जिले के कुल 35 केंद्रों पर कड़ी प्रशासनिक देखरेख में ली गई। एक शिफ्ट में परीक्षा हुए जिसका समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक था। लाॅ काॅलेज से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी संगीता, प्रिया व प्लस टू श्रीकृष्णा हाई स्कूल से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी प्रवीण कुमार, दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा में मध्यम से कठिन स्तर के सवाल पूछे गए थे।

शिवेंद्र भारती, पंकज कुमार सिंह ने कहा कि समसामयिक मामलों पर अधिक सवाल दिख रहे थे। उन्होंने बताया कि कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे, जो इतिहास, विज्ञान, सामान्य अध्ययन के अलावा बिहार से जुड़े समसामयिक सवालों पर आधारित थे। इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था थी। हर सवाल का गलत उत्तर पर आधे अंक की कटौती का प्रावधान किया गया है।

इस परीक्षा में कुल 13,248 अभ्यर्थियों को सम्मिलित होना था जबकि कई केंद्रों पर कई अभ्यर्थी परीक्षा के इंट्री के समय तक नहीं पहुंचे थे। कदाचाररहित परीक्षा सुनिश्चित कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा मोबाइल जैमर लगाए गए थे। इसके अलावा सभी केंद्रों पर अधिकारियों व पुलिस की गस्ती गाड़ियां लगातार नजर रख रही थीं। उमशभरी गर्मी ने अभ्यर्थियों को काफी परेशान किया। परीक्षा खत्म होने पर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था करीब डेढ़ घंटे तक अस्त व्यस्त रही।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

8 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

10 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

10 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

11 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

14 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

18 घंटे ago