Samastipur

समस्तीपुर के पुलिस कर्मियों ने सीखी बम डिफ्यूज करने की तकनीक, पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : मिथिला रेंज के तीनों जिले दरभंगा, समस्तीपुर व मधुबनी में बम का पता लगाने और बम डिफ्यूज करने के लिए अब बम निरोधक दस्ता का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि तीनों जिला पुलिस विभाग के पास अब अपना बम निरोधक दस्ता की टीम होगी।

इसके लिए तीनों जिले के 24 पुलिस पदाधिकारियों को पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है। जिसमें बीसैप नवम के बम निरोधक दस्ता के प्रशिक्षक ने पुलिसकर्मियों को बम का पता लगाने, बम कितना शक्तिशाली है और उसको कैसे निष्क्रिय करना है, इसकी तकनीकी जानकारी दी।

शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय, दरभंगा में पुलिस उप-महानिरीक्षक, मिथिला प्रक्षेत्र डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम एवं एसएसपी दरभंगा जगुनाथरड्डी जलारड्डी ने समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त सभी पुलिसकर्मियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में समस्तीपुर जिला बल के 8 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों ने भी भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें बम की पहचान, उसकी तीव्रता का आकलन और उसे निष्क्रिय करने की तकनीक संबंधी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा भी ली गई, जिसमें सफल होने पर उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। सभी प्रशिक्षित पुलिसकर्मी अपने-अपने जिलों में बम निरोधक दस्ता की जिम्मेदारी संभालेंगे और चुनावी समय में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे। बता दें कि जिला मुख्यालयों में दस्ते के उपलब्ध रहने के बाद कहीं भी बम मिलने की सूचना के बाद तत्काल दस्ता उस क्षेत्र में पहुंच कर उसे निष्क्रिय करने का काम करेंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

10 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

11 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

1 दिन ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

1 दिन ago