Samastipur

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा छतौना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

समस्तीपुर : श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज छतौना के पंचायत सरकार भवन परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों वृद्धजनों, महिलाओं और बच्चों ने निःशुल्क चिकित्सा परामर्श और सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में नैचुरोपैथी जांच, बोन मास डेंसिटी जांच, ब्लड टेस्ट, आर्थराइटिस किट तथा दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर का नेतृत्व समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के एनडीए संभावित प्रत्याशी, ट्रस्ट के संस्थापक एवं समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया।

डॉ. सिंह ने कहा मैं केवल एक चिकित्सक ही नहीं, बल्कि समस्तीपुर का बेटा भी हूं। जब आप सभी मेरे पास उपचार के लिए आते हैं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने परिवार के किसी सदस्य की सेवा कर रहा हूं। यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने लोगों का इलाज करूं, उनकी सहायता करूं और उनके दुखों को कम करूं। सेवा परमो धर्म के सिद्धांत को मैं न केवल शब्दों में, बल्कि अपने कर्मों में भी साकार करना चाहता हूं।

मैं समस्तीपुर की मिट्टी में जन्मा हूं, यही मेरी पहचान है और अपने लोगों की सेवा करना ही मेरे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य है। मेरा लक्ष्य है कि समस्तीपुर को स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित, शिक्षित और विकसित बनाया जाए। शिविर में डॉ. सिंह के साथ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा, डॉ. कुमार देवाशीष, जनरल सर्जन डॉ. अमरदीप कुमार और उनकी चिकित्सा टीम के सभी सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में मुखिया लक्ष्मी पासवान, सरंपच किशोरी पासवान, ज्योतिष महतो, संतोष कुमार, डॉ. शैलेश, दीपक कुमार, नरेन्द्र कुमार, समेत स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

4 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

5 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

5 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

11 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

15 घंटे ago