Samastipur

समस्तीपुर में छत पर सो रही महिला की गला रेतकर ह’त्या, चचेरे देवर पर आरोप, पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर में छत पर सो रही महिला की गला रेतकर हत्या कर गई है। शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए चचेरे देवर विनोद राय को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान उदय राय की पत्नी रीना देवी के तौर पर हुई है। घटना हरपुर भिंडी वार्ड नंबर-12 की है। पति उदय राय ने बताया कि गर्मी के चलते रीना रात में छत पर सोई हुई थी। देर रात मैं शौच के लिए नीचे आया था। मोबाइल चार्ज भी नहीं था। इस वजह से मोबाइल चार्ज लगाकर नीचे ही सो गया। सुबह मेरी पत्नी काफी देर तक नीचे नहीं उतरी। परिजन उसे उठाने के लिए छत पर गए। जहां उन्होंने देखा कि गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई है। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

मृतका के पति उदय राय ने बताया कि गुरुवार को गर्मी अधिक थी। रात में खाना खाने के बाद दोनों छत पर सोने के लिए चले गए थे। 11:00 बजे के करीब शौच के लिए नीचे उतरा था। मोबाइल डाउन था। चार्ज में लगाकर नीचे ही सो गया। सुबह करीब 5:00 बजे मेरी मां बहू को जगाने के लिए छत पर गई। देखा कि उसका गला रेता हुआ है और आसपास खून पसरा हुआ है। इसके बाद शोर मचाते हुए परिवार के लोगों को जानकारी दी। हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार चचेरे भाई विनोद राज से दरवाजे पर बाउंड्री वॉल किए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट की थी। इस संबंध में थाने में आवेदन भी दिया गया था, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। आशंका है कि उसने ही मेरी पत्नी को मारा है।

जानकारी के मुताबिक राम पुकार राय अपने पुत्र और बहू को छोड़कर उदय राय के साथ रहते हैं। इस बात को लेकर भी विनोद नाराज रहता था। कई बार इसको लेकर पंचायत भी हुआ। इसके बाद भी राम पुकार राय अपने भतीजे के साथ ही रह रहे थे। पुलिस इस एंगल पर छानबीन कर रही है। वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि गला रेत कर महिला की हत्या हुई है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जल्दी इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के ग्रामीण SP मुकुल कुमार रंजन इन 17 थानों की करेंगे मॉनिटरिंग

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…

2 घंटे ago

BRB कॉलेज में छात्राओं की सुविधाओं को लेकर सौंपा आवेदन, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने और गर्ल्स कॉमन रूम व्यवस्थित करने की मांग

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…

2 घंटे ago

रोसड़ा में घटना के 5 साल बाद लूटकांड का आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…

3 घंटे ago

सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास बैज, बिहार पुलिस को मिलने जा रहा सर्वोच्च सम्मान

बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में दुकान से घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर ह’त्या; मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

16 घंटे ago