Samastipur

सावन की अंतिम सोमवारी पर समस्तीपुर शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, नो-पार्किंग जोन भी घोषित

समस्तीपुर : सावन माह की अंतिम सोमवारी पर आगामी 4 अगस्त को कांवर यात्रा और थानेश्वर स्थान मंदिर में उमड़ने वाली भक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। आमजन की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन द्वारा तीन शिफ्टों में पुलिस पदाधिकारियों, मजिस्ट्रेटों और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। यात्रा मार्ग पर यातायात को नियंत्रित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए तीन प्रमुख स्थलों पर ड्रॉपगेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इन सभी स्थानों पर पुलिस पदाधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की तैनाती अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो।

ड्रॉपगेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था इन स्थानों पर की गई है :

– रेलवे ओवरब्रिज के नीचे तीनमुहानी पर

– समस्तीपुर नगर निगम गेट के सामनें

– नगर थाना गेट के सामने

नो-पार्किंग जोन घोषित :

श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के दृष्टिकोण से कई प्रमुख क्षेत्रों में पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के वाहन खड़े करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग करते हुए सावन की सोमवारी को शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक सम्पन्न बनाएं। प्रशासन द्वारा नो-पार्किंग जोन घोषित किये गये क्षेत्रों में पटेल गोलंबर, एसडीओ गेट, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे, थानेश्वर मंदिर के आसपास का स्टेशन रोड क्षेत्र, चीनी मिल चौक, मगरदही घाट अन्य प्रमुख सड़कें एवं कांवर यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन खड़ा करना वर्जित रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

4 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

7 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

17 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

17 घंटे ago