Samastipur

समस्तीपुर जिले में 4 लाख 77 हजार 42 पेंशनधारियों को 53 करोड़ 21 लाख 52 हजार 400 रुपये की राशि का किया गया भुगतान

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत छह पेंशन योजना के लाभुकों को नयी दर 400 से रुपये बढ़ाकर 1100 की दर से जुलाई की राशि का भुगतान किया गया। बढ़े हुये दर से राशि पाकर पेंशनधारियों के चेहरे खिल उठे थे। इस अवसर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सहित जिले में 2488 स्थानों पर मुख्यमंत्री का लाइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे ढाई लाख से अधिक लोगों ने देखा। लाभार्थियों को राशि भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया गया।

मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट सभा कक्ष, प्रखंड स्तर पर प्रखंड कार्यालय सभागार, पंचायत समिति भवन, पंचायत स्तर का पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन, ई-किसान भवन, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी किया गया। कार्यक्रम में पेंशनधारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री द्वारा सभी पेंशनधारियों व लाभुकों को पेंशन की वर्द्धित दर की स्वीकृति को लेकर बधाई दी गयी। समाहरणालय सभाकक्ष में लगभग 300 से ज्यादा पेंशनधारियों ने भाग लिया।

उपस्थित पेंशनधारियों को सभी 6 पेंशन योजना के लाभुकों को समस्तीपुर जिला अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 123,912, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में 202,309, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 31,051, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 42,079, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना में 4,054, बिहार निःशक्त पेंशन योजना में-73,637 लाभार्थियों को बढ़ी दर से राशि का भुगतान किया गया। इस तरह जिले में 477,042 पेंशनधारियों को 532,152,400 रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री के हाथों राशि का अंतरण किया गया।

जिलाधिकारी ने बिहार द्वारा जारी संदेश पत्र को पढ़कर योजनाओं की अद्यतन जानकारी से लाभार्थियों को अवगत कराया गया। इसी तरह प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर तथाआंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी भारी संख्या में पेंशनधारियों व लाभुकों को मुख्यमंत्री द्वारा जारी संदेश पत्र को पढ़कर सुनाया गया। सभी उपस्थित पेंशनधारियों में काफी उत्साह था।

सरकार द्वारा की गई पेंशनवृद्धि पर काफी हर्ष व्यक्त किया गया। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त के द्वारा किया गया। मौके पर अपर समाहर्ता, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

44 मिनट ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

3 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

5 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

8 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

18 घंटे ago