समस्तीपुर : पूसा थाना क्षेत्र के दिघरा के एक युवती की संदिग्ध स्थिति में सदर अस्पताल में मौत हो गयी। युवती के साथ मौजूद युवक ने सड़क हादसे में उसके मौत की बात कही है। इधर सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के परिजनों ने उक्त युवक पर युवती को घर से बहला-फुसलाकर ले जाने और उसकी हत्या करने की बात कही है। इस दौरान सदर अस्पताल में युवती के परिजनों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी।
इधर सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे नगर पुलिस ने उक्त युवक को लोगों के चंगुल से निकाल कब्जे में लेकर नगर थाने ले आई। घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरूवार की रात करीब 9 बजे के करीब युवती का कथित प्रेमी जो पूसा थाना क्षेत्र के मलिकौर का रहने वाला है, युवती को बाइक से लेकर उसके घर से निकल गया। युवती भी पूसा थाना क्षेत्र के दिघरा की रहने वाली बतायी गयी है। इस दौरान बिरौली चौक के आसपास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसके बाद युवक उक्त युवती को लेकर करीब 10 बजे के बाद सदर अस्पताल पहंचा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने उक्त युवक पर युवती के हत्या का आरोप लगा जमकर हंगामा किया।
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…
समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…