Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी की ह’त्या कर फरार हुआ आरोपी पति गिरफ्तार, घर में ही दफनाने की कर रहा था कोशिश, जानें क्यों ले ली थी जान

समस्तीपुर/वारिसनगर : करीब एक सप्ताह पूर्व पत्नी की हत्या कर फरार हुए युवक को पुलिस ने रविवार को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक गांव का पलटन राम है। अब पल्टन को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है। मामला वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव का है। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या गला घोंट कर की थी। पत्नी के चाल चलन को लेकर उसे शक था।

हत्या के बाद उसके शव को घर के अंदर ही दफन करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन तब तक लोगों की भीड़ जुट जाने के कारण वह मौके से फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने घर के अंदर ही बनाए जा रहे गड्ढे से महिला का शव बरामद किया था।

बताते चलें कि विगत 17 अगस्त को पलटन राम ने अपनी पत्नी सीमा कुमारी की हत्या कर दी थी। घर के अंदर ही उसे दफन करने की पूरी योजना बना ली थी। हालांकि लाश दफन किए जाने से पहले ही लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। बाद में पहुंची पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम कराया था, जिसके बाद से वह फरार था।

आरोपी पति को पुलिस ने रविवार को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहिउद्दीनपुर पंचायत के वार्ड-8 निवासी पलटन राम के रूप मे की गई है। दारोगा अमर कुमार को सूचना मिली की आरोपी अपने गांव आया हुआ है। पुलिस बल के साथ पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया। घटना के बारे में पूछताछ की। दारोगा अमर कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

17 मिनट ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

4 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

8 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

9 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

9 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

10 घंटे ago