Samastipur

समस्तीपुर में निर्वाचक सूची की समीक्षा को लेकर विशेष प्रेक्षक आराधना पटनायक ने की बैठक, SIR कार्यों पर जताई संतुष्टि

समस्तीपुर : आगामी चुनाव की तैयारियों के मद्देनज़र निर्वाचक सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त विशेष प्रेक्षक, आईएएस आराधना पटनायक गुरुवार को समस्तीपुर पहुंचीं। उन्होंने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर SIR प्रक्रिया पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से जिले में चल रहे SIR कार्यों पर फीडबैक लिया। सभी प्रतिनिधियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि SIR की प्रक्रिया जिले में पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित हो रही है।

बैठक उपरांत विशेष प्रेक्षक ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्वाचन टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी विनोद कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, राजनीतिक दलों की ओर से भाजपा के सुनील कुमार, लोजपा (रा) से मनोज कुमार सिंह, रालोजपा से विनय कुमार चौधरी, जदयू से मोहम्मद तौहिद आलम, कम्युनिस्ट पार्टी से रामाश्रय महतो, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से ललन कुमार, राजद से सतविन्द पासवान तथा आम आदमी पार्टी से विनोद कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago