Samastipur

विद्यापतिनगर की चार पंचायतों में बाढ़ का खतरा, फसलें डूबीं और स्कूल व घरों में घुसा पानी

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में गंगा और उसकी सहायक वाया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। विशेषकर वाजिदपुर, बालकृष्णपुर मड़वा, मऊ धनेशपुर दक्षिण और शेरपुर ढेपुरा पंचायत के लगभग 12 वार्डों में हालात गंभीर हो गए हैं। मंगलवार से पानी का स्तर लगातार बढ़ता गया और कई गांवों के निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर गया है। खेतों में खड़ी फसलें डूबने लगी हैं और कई घरों तक पानी पहुंच गया है। मुख्य सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भरने से लोगों का आना-जाना भी ठप हो गया है।

मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ दियारा में पानी घुस जाने से मंगलवार को एक भी छात्र स्कूल नहीं पहुंच पाया। इससे शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। वाजिदपुर, बालकृष्णपुर मड़वा और शेरपुर पंचायतों में सड़कों के किनारे बने निचले हिस्से के घरों में पानी घुस गया है। पशुपालक अपने मवेशियों की सुरक्षा और चारे की व्यवस्था को लेकर परेशान हैं।

वाया नदी का जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों में हरी मिर्च, मक्का, धान, जनेर और अन्य हरी सब्जियों की फसलें डूब गई हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन फसल तैयार होने से पहले ही पानी में समा गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब ऊंचे स्थानों की तलाश की जा रही है ताकि जान-माल की रक्षा हो सके।

स्थानीय लोगों में प्रशासनिक सहायता न मिलने को लेकर गहरा आक्रोश है। जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे तत्काल राहत कार्य शुरू करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नाव, राहत शिविर, चारा वितरण और फसल नुकसान का सर्वे कार्य अविलंब शुरू किया जाए, ताकि समय रहते स्थिति पर काबू पाया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

3 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

18 घंटे ago