समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर में मंगलवार को गंगमहन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी विनोद महतो के बेटे रवि किशन (16) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामला सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर केवल स्थान के पास का है।
बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकला गया। घटना के संबंध में मृतक किशोर के मौसा रंजीत कुमार महतो ने बताया कि उनके साढू के बेटे रवि अपने दो-तीन अन्य दोस्तों के साथ केवल स्थान के पास घूमने के लिए गया था। इसी दौरान दोपहर सभी गंग महन नदी में स्नान करने लगे।
इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण रवि डूब गया। इसके बाद उसके साथ गए लोगों ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग जुटे। घटना की सूचना पर गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव नदी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…