Samastipur

विभूतिपुर में राजस्व महाअभियान के तहत विशेष शिविर का किया गया आयोजन

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सरकार भवन विभूतिपुर उत्तर पंचायत कार्यालय में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार के द्वारा राजस्व महाअभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भूमि सुधार उपसमाहर्ता प्रशांत रमणीय ने फीता काटकर किया।

मौके पर पूर्व प्रमुख रूपांजलि कुमारी, मुखिया विभा कुमारी, सरपंच बंदना कुमारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य कृष्ण देव प्रसाद सिंह, समाजसेवी श्याम कुमार केशरी, जगदीश कुमार जग्गा, पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार, वार्ड सदस्य प्रदीप साह, रमेश महतो, अशोक महतो, रंजीत नुनिया, जनप्रतिनिधि संजय कुमार, कैलाश महतो, अरविंद कुमार, पंच नन्हकू राउत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रखंड पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान, राजस्व अधिकारी कैलाश प्रसाद मंडल, राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार व विद्युत कुमार, किसान सलाहकार प्रेमचंद सिंह, आवास सहायक शिबू ठाकुर, पंचायत रोजगार सेवक सुनील कुमार, आपरेटर राकेश कुमार व मनीष कुमार, अमीन विकास कुमार एवं स्वच्छता प्रेक्षक संजय महतो के द्वारा शिविर का संचालन किया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यक्रम का पर्यवेक्षण सुभाष चंद्र मिश्र कर रहे हैं।

शिविर में भूस्वामियों के जमाबंदी की त्रुटि सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण एवं बटवारा उपरांत नामांतरण से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। यह विशेष शिविर 19 से 20 अगस्त तक संचालित होगा, वहीं दूसरा शिविर 22 से 23 सितंबर को लगाया जाएगा। इस अवसर पर कई भूस्वामी लाभान्वित हुए जिनमें मदन कुमार महतो, बहादुर राउत, राकेश कुमार, विष्णुदेव प्रसाद, रामप्रीत महतो, दिलीप यादव, राहुल कुमार, शिवशंकर महतो, मंगल महतो समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

2 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

7 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

8 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

8 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

8 घंटे ago