Samastipur

विभूतिपुर स्थित निजी क्लिनिक में प्रसूता की मौ’त पर बवाल, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के देसरी करर्ख स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती प्रसूता की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने हंगामा किया। मृतका की पहचान पतैलिया निवासी 20 वर्षीय मधुबाला कुमारी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार मधुबाला कुमारी को करीब एक सप्ताह पूर्व डिलीवरी के लिए पटेल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तश्राव होने पर वह अस्पताल में ही भर्ती रही। परिजनों का आरोप है कि सोमवार को डॉक्टरों द्वारा उसे ब्लड चढ़ाया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन का कहना है कि स्थिति गंभीर होने पर बिना सूचना दिए डॉक्टरों ने उसे बेगूसराय भेज दिया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव को लेकर वापस क्लिनिक पहुँचे और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बवाल किया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जाँच शुरू कर दी। वहीं, क्लिनिक संचालक डॉक्टर का कहना है कि मरीज सोमवार तक बिल्कुल ठीक थी और खुद चल-फिर रही थी। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा ही उसे बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

वीडियो :

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

6 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

6 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

7 घंटे ago